कोरोना अपडेट: 85 हजार के पार गए डेली नए मामले, 22 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में
सुमन कुमार
देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 85 हजार को पार कर गया। मृतकों की संख्या भी फिर 11 सौ के करीब है। पूरे देश में शुक्रवार को 86432 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र में डरावनी तस्वीर बनी हुई है। राज्य में एक दिन में रिकार्ड 19218 नए मरीज सामने आए हैं जो कि पूरे देश के नए मामलों का 22 प्रतिशत से अधिक है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में नए मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 2914 रही है। देश में कुल नए मरीज का 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देश के 20 राज्यों में सिमटा हुआ है। आंध्र प्रदेश में 10776, कर्नाटक में 9280, यूपी में 6074, तमिलनाडु में 5976, ओडिशा में 3267, बंगाल में 2978, असम में 2891, छत्तीसगढ़ में 2667, तेलंगाना में 2511, केरल में 2479, हरियाणा में 1884, मध्य प्रदेश में 1658, राजस्थान में 1570, झारखंड में 1559, पंजाब में 1498, गुजरात में 1320, बिहार में 1137 और जम्मू एवं कश्मीर में 1047 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 8,46,395 पहुंच गई है। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के पास पहुंच गया है। देश में 31,07,223 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 77 प्रतिशत (77.23) के पार पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 21 प्रतिशत के करीब (21.04) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 69561 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 1.73 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 39,44,418 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86432 नए मामले सामने आए हैं और 1089 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 70072 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में गुरुवार की रात तक 83341 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या शुक्रवार को 11 लाख के नीचे आ गई। शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में 24 घंटे में 10 लाख 59 हजार 346 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या चार करोड़ 77 लाख 38 हजार 491 पहुंच गयी है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के दो करोड़ 69 लाख 49 हजार 078 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 90 लाख 41 हजार 445 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8 लाख 81 हजार 347 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये 70.65 प्रतिशत है। भारत में ये आंकड़ा 77 प्रतिशत से अधिक है, यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से करीब 7 प्रतिशत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.27 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 1.73 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1089 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 71 प्रतिशत मौतें सिर्फ 6 राज्यों में हुई हैं। कर्नाटक में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 378, कर्नाटक में 116, तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 76, यूपी में 71 और बंगाल में 58 मौतें हुई हैं। शेष करीब 29 प्रतिशत मौतें देश के 25 राज्यों में हुई हैं। इनमें से पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 30, बिहार में 29, छत्तीसगढ़ में 22, पुडुचेरी में 20, हरियाणा में 19, असम में 15, गुजरात में 14, दिल्ली में 13, राजस्थान में 13, जम्मू कश्मीर में 12, उत्तराखंड में 12, केरल में 11, तेलंगाना में 11, ओडिशा में 9, गोवा में 8, त्रिपुरा में 7, चंडीगढ़ में 5, मणिपुर में 3, झारखंड में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, सिक्किम में 1, नगालैंड में 1, मेघालय में 1 और अंडमान निकोबार आइलैंड में 1 मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)